उतरौला ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी नगर पश्चिम लखनऊ को दी गई शिकायत में हुसैनाबाद ग्रंट गांव निवासी असगर अली ने कहा है कि बीती आठ मई को उनका लड़का अफसर अली अमीनाबाद लखनऊ गया था। असगर का कहना है कि जमीन विवाद के चलते उतरौला ब्लॉक प्रमुख लकी खां ने बीती 30 अप्रैल को मेरे लड़के अफसर अली को अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी थी।
असगर का आरोप है कि लकी खां ने ही अपने सहयोगियों के माध्यम से लखनऊ में ही अफसर अली का अपहरण कर लिया है। यही आरोप अफसर अली के भाई मुबारक अली ने अमीनाबाद लखनऊ थाने में दी गई तहरीर में भी लगाया है।
भाई की तहरीर पर तथा एसपी नगर पश्चिम लखनऊ के निर्देश पर 10 मई को लखनऊ में अमीनाबाद थाने में ब्लॉक प्रमुख लकी खां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अमीनाबाद थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक तथा मामले के विवेचक इंद्राज यादव ने 25 जून को नोटिस जारी कर लकी खां को तीन दिन के अंदर मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। विवेचक ने बताया कि मामले मेें हर पहलू की जांच की जा रही है। इसी क्रम में लकी खां को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। अपहर्ता
ब्लॉक प्रमुख उतरौला लकी खां उर्फ हबीबुर्रहमान ने कहा कि असगर अली व उनके बेटों अफसर अली और मुबारक अली से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। असगर अली तथा मुबारक अली ने जो आरोप मेरे ऊपर लगाया है, वह पूरी तरह से झूठा व बेबुनियाद है।
प्रकरण की जांच में मैं पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। किसी के आरोप लगाने से कोई दोषी सिद्ध हो नहीं जाता। अफसर अली के गायब होने में मेरा कोई हाथ नहीं है। यह सारा षडयंत्र मेरे विरोधी मुझे बदनाम करने के लिए रच रहे हैं।