फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Urea

32 उर्वरक दुकानों पर छापा मारा, तीन दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Urea
22द्दस्रड्डश्च8-गोंडा में खाद की दुकानों का निरीक्षण करते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में खाद की 32 दुकानों पर गुरुवार को एक साथ छापा मारा गया। इन दुकानों से 18 नमूने लिए गए। तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम तक उर्वरक विक्रेताओं के यहां की गई ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिले की सभी तहसीलों में अलग-अलग टीमों को बनाकर थोक एवं फुटकर खाद विक्रेताओं के यहां एक साथ छापा मारा और पीओएस मशीन के स्टाक के साथ मौके पर मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन व रेट, स्टाक बोर्ड का भी निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

करनैलगंज व तरबगंज तहसील क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव एवं गोंडा सदर में उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही तथा मनकापुर तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिवशंकर चौधरी की टीम द्वारा छापा मारा गया। उर्वरक की दुकानों पर पीओएस मशीन पर दर्ज स्टॉक का दुकान एवं गोदाम से भौतिक सत्यापन के साथ प्रत्येक दुकान पर रेट व स्टाक बोर्ड का निरीक्षण कराया गया। थोक विक्रेताओं के गोदाम का निरीक्षण करके कंपनियों के बफर गोदाम का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी उर्वरक विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण हुआ। उप कृषि निदेशक ने सात दुकानों पर छापामारा। इसमें सात नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने 20 दुकानों से 9 नमूने लिए। मनकापुर में पांच दुकानों पर छापा मारकर दो नमूने लिये गए। इस कार्रवाई से उर्वरक के व्यापारी दहशत में आ गए हैं।

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि किसी भी दुकान पर बिना पीओएस मशीन के उर्वरक की बिक्री नहीं होगी। बिना मशीन के बिक्री करते हुए पाए जाने तथा दुकान पर रेट व स्टाक बोर्ड न होने की दशा में उर्वरक व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री पाई जाती है तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed