फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar over capturing candidate's father-in-law, magistrate surrounded

प्रत्याशी के ससुर को पकड़ने पर हंगामा, मजिस्ट्रेट को घेरा

Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Uproar over capturing candidate's father-in-law, magistrate surrounded
करनैलगंज गोंडा। तहसील करनैलगंज क्षेत्र में परसपुर के मरचौर गांव के उपाध्याय पुरवा में सोमवार को मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के ससुर ने पुलिस को सूचना दी कि भयापुरवा में बूथ कैप्चरिंग हो रही है।
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के ससुर को पकड़ ले गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बूथ भ्रमण पर आए मजिस्ट्रेट को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने को लाठियां भांजनी पड़ी। इसकी चपेट में आकर एक महिला सहित आठ लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में तहसील करनैलगंज क्षेत्र में परसपुर के मरचौर के उपाध्याय पुरवा व भयापुरवा मतदान केन्द्र में सोमवार की सुबह मतदान शुरू हुआ। लोग कतार में लगकर मतदान कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सीतू शुक्ला के ससुर श्रीनिवास शुक्ला को सूचना मिली कि भयापुरवा बूथ पर कुछ लोग पर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं। श्रीनिवास ने परसपुर पुलिस को फोन पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परसपुर थाने के एसआई अंकित सिंह ने श्रीनिवास को पकड़ कर गाड़ी में बिठा लिया ओर ले जाने लगे। यह देख गांव वाले आक्रोशित हो गए। इसी दौरान उपध्यन पुरवा बूथ का भ्रमण करने पहुंचे मजिस्ट्रेट मदन मोहन गुप्ता को नाराज ग्रामीण ने वाहन सहित घेर लिया। वह दरोगा अंकित सिंह पर दूसरे प्रत्याशी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करने लगे।
ग्रामीणों से घिरे मजिस्ट्रेट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए जमकर लाठी चलाई। इसकी चपेट में आकर विवेक शुक्ला, अनु शुक्ला, विपिन शुक्ला, पिंटू शुक्ला, नानबाबू तिवारी, शिवम शुक्ला, प्रताप सिंह, शिवशंकर तिवारी व पूष्पा शुक्ला घायल हुए।
मजिस्ट्रेट मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। मामूली कहासुनी लोगों में हुई थी। जिसे संभाल लिया गया। ग्रामीणों ने दरोगा अंकित सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीनिवास का आरोप है कि भयापुरवा बूथ पर कैप्चरिंग हुई है। उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी से भयापुरवा मतदान केन्द्र पर पुर्नमतदान कराने की मांग की है।
दरोगा अंकित सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर वह मौके पर गए थे। ग्रामीणों ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह निराधार है। एसडीएम करनैलगंज शत्रुध्न पाठक ने बताया कि मरचौर में कुछ लोग पोलिंग के बाहर एकत्र थे, जिन्हे पुलिस ने खदेड़ा है। पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है।
खड़ौरा में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद
बेलसर के खड़ौरा मतदान केन्द्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। मामला में मारपीट में बदलता इससे पहले सूचना मिलते ही मौके पर डीएम मार्कंडेय शाही और एसपी संतोष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने लोगों से पहले विवाद की जानकारी ली तो पता चला कि मतदान धीमी गति से हो रहा था। एसपी ने माइक संभाला और मतदाताओं को बिना किसी विवाद के मतदान करने की अपील की।

प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में भिड़ंत
बालपुर क्षेत्र के बॉसगांव में ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों स्वामीनाथ व विंदेश्वरी में वोटिंग को लेकर आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी एक दूसरे से दो-दो हाथ करने को सामने आ गए। मामला मारपीट में बदलता इससे पहले पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed