फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: Former MP Brij Bhushan says Namaz was never offered at Hanumangarhi.

UP: पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, इसका निर्माण भी एक मुस्लिम ने ही करवाया

Fri, 17 Jul 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 17 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कहा कि अयोध्या की हनुमानगढ़ी में कभी भी नमाज नहीं पढ़ी गई। हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है। 
 

विज्ञापन
UP: Former MP Brij Bhushan says Namaz was never offered at Hanumangarhi.
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। साथ ही दावा किया कि हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कराया था, जिसका उल्लेख वहां लगे शिलालेख में भी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह बचपन से हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कराने वाले मुस्लिम व्यक्ति का नाम उन्हें इस समय याद नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान, राजनीतिक बयानों से बढ़ी तल्खी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, यूपी सरकार से मांगा और समय


अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस घटना से न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई संबंध है और न ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed