फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Board exams will be held under strict surveillance

Gonda News: कड़ी निगरानी में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams will be held under strict surveillance
गोंडा। इस पर यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से होगी। इसके लिए दो पाॅलियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्धारित समय सीमा के बीच एक-एक परीक्षा केंद्र की बारीकी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के दो राजकीय समेत 149 केंद्रों पर आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक दो पाॅलियों में 95,150 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे हाईस्कूल दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

फखरुद्दीन अली अहमद कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि उनके विद्यालय में 107 हाईस्कूल व 195 इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित किया जा चुका है। साथ ही संकलन केंद्र की निगरानी के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी विद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरित करवा दिया गया है। कंट्रोल रूम में ऑफलाइन व ऑनलाइन मानीटारिंग के लिए प्रभारियों नामित किए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालयों की निगरानी के लिए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशालय स्तर से भी मॉनीटरिंग की जा रही है।

इन्हें नामित किया कंट्रोल रूम प्रभारी
पंडरीकृपाल ब्लॉक के गिलौली राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य नीतू खत्री और राजकीय हाईस्कूल जमदरा की प्रधानाचार्य ममता चौधरी को ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव और बस्ती राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा को ऑनलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि सभी कंट्रोल रूम प्रभारी अपने निर्धारित समयसीमा में केंद्रों पर नजर रखेंगे।


कड़ी निगरानी में केंद्रों तक पहुंचेगा प्रश्नपत्र
बुधवार व बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्र पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही डबल लॉकर अलमारी में सशस्त्र बलों की निगरानी में रखी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न-पत्र केंद्रों पर पहुंचने के बाद 21 फरवरी को बोर्ड परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed