फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Up Board,Exam

143 केंद्रों पर 78622 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Up Board,Exam
गोंडा। यूपी बोर्ड ने भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 मार्च से इंटरमीडिएट तथा हाई स्कूल की परीक्षाएं होंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो बार से परीक्षा नही हो पाई। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों में पूरी होगी। इसके लिए जिले में 143 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल और इंटर के 78622 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से होगा। कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी, वहीं हाई स्कूल की परीक्षाएं 11 अप्रैल को ही समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की कक्षा-10 की परीक्षा में 45910 परीक्षार्थी तथा इंटर में 32712 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की गई है। इसके साथ ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। इसके लिए मतगणना के बाद तैयारी पूरी होगी। कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के बाद होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद होगी। दरअसल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर की निर्धारित तिथि पर प्रयोगात्मक परीक्षा कोरोना संक्रमण और विधानसभा चुनाव के चलते संपन्न नहीं हो पाई। ऐसे में बोर्ड ने लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा 12 अप्रैल के बाद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 486 माध्यमिक विद्यालयों का हो रहा संचालन
- 78622 छात्रों का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में है पंजीकृत
- 45910 परीक्षार्थी दसवीं में हैं रजिस्टर्ड
- 32712 परीक्षार्थी बाहरवीं की परीक्षा देंगे
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों में कड़ी सुरक्षा रहेगी, नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए निगरानी की कड़ी व्यवस्था रहेगी। राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed