{"_id":"438ce602825feca59ceac944d3bc757f","slug":"union-home-minister-rajnath-singh-will-come-tulsipur-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ आज आएंगे तुलसीपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ आज आएंगे तुलसीपुर
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को एसएसबी गोरखपुर के आईजी प्रताप सिंह चूड़ावत ने तुलसीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम शिवपूजनप ने बताया कि गृहमंत्री का हेलीकाप्टर गोरखपुर से चलकर गुरुवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर तुलसीपुर पहुंचेगा।
एक बजे तक गृहमंत्री आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। एक बजे से एक बजकर 15 मिनट के बीच गृहमंत्री शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में एसएसबी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद दो बजे तक वह देवीपाटन मंदिर में रुकेंगे तथा दो बजे वहां से प्रिंस सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। एडीएम ने बताया कि गृहमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा की कमान एनएसजी कमांडो के साथ-साथ एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर दंगा निरोधक दस्ता, आंसू गैस दस्ता, बम डिस्पोजल दस्ता व जैमर वाहन आदि लगाया गया है।