फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Under-17 National Wrestling Competition starts from today in Nandini Nagar

Gonda News: नंदिनी नगर में आज से अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

Fri, 05 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Under-17 National Wrestling Competition starts from today in Nandini Nagar
कुश्ती के लिए तैयार पंडाल। - फोटो : संवाद
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में 6 से 8 जून तक आयोजित होने वाली अंडर-17 ओपन रैंकिंग राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से करीब 1200 महिला व पुरुष पहलवान, प्रशिक्षक और टीम अधिकारी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज के भाजपा सांसद व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह शनिवार को पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।आयोजन समिति के डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि स्टेडियम में चार मैट पर मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन तथा बालिका वर्ग की कुश्तियां कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के युवा पहलवान हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को वजन मापन के बाद पुरुष फ्री स्टाइल के मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed