Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ultrasound centre raided, operator served notice for deficiencies

Gonda News: अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, खामियों पर संचालक को नोटिस

Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound centre raided, operator served notice for deficiencies
करननैलगंज में अल्ट्रासाउंड सेंअर पर जांच करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा व एसीएमओ। स्रोत: सोशल मीडिया 
करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा ने सोमवार को क्षेत्र के निधि अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान वहां कई खामियां पाई गईं। एसडीएम ने संचालक को नोटिस जारी करने के साथ ही व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी हालत में प्रतिबंधित जांच न करने की कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक की नामपट्टिका नहीं लगी थी। अल्ट्रासाउंड करने वाले कर्मचारी का विवरण भी दर्ज नहीं था। जांच के लिए कई महिलाएं और मरीज मौजूद थे। अल्ट्रासाउंड मशीन और जांच कक्ष भी मानक के अनुरूप नहीं मिले। एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक दो सप्ताह पर पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंधित जांच पाई गई तो कठोर कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल केंद्र संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed