{"_id":"69f394163007a8a4d3074906","slug":"two-youths-riding-bikes-died-in-accidents-one-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-157353-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार/ वजीरगंज/उमरी बेगमगंज/ रुपईडीह। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव निवासी देवी प्रसाद (38) बुधवार रात बाइक से छितौनी में आयोजित बरात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में करनैलगंज-आर्यनगर मार्ग पर उमरिया गांव के पास अचानक सड़क पर आए एक सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई तपसीराम ने बताया कि देवी प्रसाद के छह बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवीप्रसाद ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई।
विज्ञापन
उधर, वजीरगंज के तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर इमिलिया चौराहे के पास बुधवार दोपहर बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार ननकू (35) निवासी ऐली, थाना उमरी बेगमगंज और उनके रिश्तेदार नन्हे निवासी सोनबरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां से ननकू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
वहां से उन्हें केजीएमयू भेजा गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं, नन्हे का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि ननकू ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई।