फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths caught stealing stolen bikes changed number plate

नंबर प्लेट बदल चोरी की बाइक चलाते धरे गए दो युवक

Mon, 24 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing stolen bikes changed number plate
मनकापुर (गोंडा)। पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान मनकापुर- मसकनवां मार्ग पर स्थित अशरफाबाद जंगल के पास अमवा मोड़ से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि सोमवार को मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर स्थित अशरफाबाद जंगल के पास अमवा मोड़ के पास उप निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने कांस्टेबल विकास उपाध्याय, विपिन यादव, अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल गिरजेश गिरि के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। जिन्हें रोका गया तो वह दोनों भागने लगे। पीछा करके दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दोनों युवकों ने अपना नाम दुर्गेश कुमार सोनी निवासी जिगना बाजार थाना मनकापुर व रामबाबू निवासी जवाहर नगर मनकापुर बाजार थाना मनकापुर बताया। दोनों के पास से बारह बोर के दो तमंचा व छह कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों से बाइक के कागजात मांगे गए तो दोनों कागजात नहीं दिखा सके, बताया कि बाइक चोरी की है। वह दोनों नंबर प्लेट बदल कर गाड़ी चला रहे थे। बताया कि पुलिस ने चोरी के वाहन के बारे में आरटीओ कार्यालय से संपर्क किया तो बरामद बाइक रुचि सिंह सिद्धार्थ नगर के नाम से दर्ज मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed