{"_id":"8efe775c1f817b8a76ad31d8b5230bf2","slug":"two-young-man-escaped-with-laptop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीचार्ज कराने आए युवक लैपटाप लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीचार्ज कराने आए युवक लैपटाप लेकर भागे
मुजेहना (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धानेपुर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी माधवराज शर्मा ने धानेपुर पारासराय मार्ग पर जिगिरिया तिराहे पर मोबाइल रीचार्ज की दुकान खोल रखी है। माधवराज के मुताबिक वह रविवार की दोपहर में खरीदारी करने के लिए धानेपुर बाजार आया था। दुकान पर उसका दस वर्षीय बेटा आकाश व आठ वर्षीय सुमित बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे उसकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसके बेटे से एयरसेल का रीचार्ज कूपन मांगा। आकाश उसे रीचार्ज कूपन देने के लिए नीचे झुका तो दोनों युवक काउंटर पर रखा लैपटाप लेकर भाग निकले। आकाश जबतक शोर मचाता तब तक बाइक सवार रफूचक्कर हो गए। माधव राज के दुकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई। माधवराज का कहना है कि इस मामले मे उसने धानेपुर थाने पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रविवार को ही तहरीर दी है लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जायेगी।