{"_id":"6b08710b29790072a3059180","slug":"two-years-spent-waiting-for-documents-the-hearing-will-now-take-place-in-15-days-gonda-news-c-100-1-slko1026-170617-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दस्तावेजों के इंतजार में बीते दो साल, अब 15 दिन में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दस्तावेजों के इंतजार में बीते दो साल, अब 15 दिन में होगी सुनवाई
Thu, 26 Nov 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पति की मौत के बाद छह बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठा रहीं आजुल कुमारी दो साल तक आर्थिक मदद के लिए भटकती रहीं। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता के लिए जरूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा मिलने में ही करीब दो साल लग गए। इस दौरान आवेदन की निर्धारित समय सीमा बीत गई और उनका दावा खारिज कर दिया गया। अब मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीएम को 15 दिन में महिला का पक्ष सुनकर नए सिरे से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
सदर तहसील के नरायनपुर वली गांव निवासी आजुल के पति महादेव 11 जून 2023 को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में उपचार के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से छह नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया।
आजुल के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा हासिल करने के लिए उन्हें काफी प्रयास करना पड़ा। मई 2025 में पंजीकृत डाक से दस्तावेज मिलने के बाद उन्होंने 18 जून 2025 को सहायता के लिए आवेदन किया। हालांकि, जिला स्तरीय समिति ने 180 दिन की समय सीमा बीतने का हवाला देते हुए 13 मार्च 2026 को दावा खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आजुल ने मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मंडलायुक्त से गुहार लगाई। मंडलायुक्त ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के रमेश चंद्र बनाम स्टेट ऑफ यूपी एवं अन्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि हितकारी योजना के दावे को केवल देरी के आधार पर खारिज नहीं किया जाना चाहिए। देरी के कारणों पर भी विचार किया जाना जरूरी है। उन्होंने डीएम को 15 दिन में सुनवाई कर नियमानुसार नया आदेश पारित करने और कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।