{"_id":"68b09760f717e78bc3043bd9","slug":"two-trains-going-to-jammu-via-gonda-canceled-260-tickets-canceled-gonda-news-c-100-1-slko1026-142967-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा से होकर जम्मू जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त, 260 टिकट कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा से होकर जम्मू जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त, 260 टिकट कैंसिल
Thu, 28 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण जम्मू में फंसे गोंडा के लोग।
गोंडा। जम्मू व उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश व भूस्खलन को देखते हुए गोंडा से होकर जम्मू जाने वाली भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस व शहीद कैप्टन तुषार महाजन (पठानकोट) से छपरा विशेष गाड़ी (05194 ) का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस व गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रूड़की तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से दो दिन में 260 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए हैं। बुकिंग दफ्तर से जम्मू व अंबाला के लिए दो दिनों में एक भी साधारण टिकट नहीं बिक सका।
बीते दिन बारिश व बाढ़ के कारण कटरा व श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ट्रेनों के न चलने से गोंडा के कई तीर्थ यात्री जम्मू में फंसे हैं। स्थिति यह है कि न तो वह वैष्णो देवी जा सकते हैं और न ही घर वापस आ सकते हैं। जम्मू में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग यात्रा भी टाल रहे हैं। गोंडा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को भी टिकट निरस्त कराने कई यात्री पहुंचे।
माता रानी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी हो गया भूस्खलन, फंस गए कई लोग
गोंडा। पंडरीकृपाल के तारी परसोहिया निवासी विनय मिश्रा का कहना है कि वह अपने 10 साथियों के साथ मां वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए 24 अगस्त को लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस से आए थे। यहां पर 25 अगस्त को पहुंचे थे। अगले दिन दर्शन करने के लिए निकले। दर्शन के बाद वापस आते समय रास्ते में ही थे, तभी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते उन लोगों को रोक दिया गया, जहां के तहां सब फंस गए। इंटरनेट सेवाएं भी काम नहीं कर रही थीं। इसके बाद काफी देर बाद एक-एक करके लोगों को निकाला गया। वह लोग अगले दिन जम्मू पहुंचे। उनके साथ परसिया बहोरीपुर के नरेंद्र दुबे, पंकज मिश्रा, राम कुमार मिश्रा व कुलदीप मिश्र भी ट्रेन न मिलने के कारण फंसे हुए हैं। विनय ने बताया कि नौ हजार रुपये पर एक टैक्सी बुक कराई गई है। इससे अमृतसर पहुंचेंगे। वहां से ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। (संवाद)