फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two sugar mills of Balrampur unit started

बलरामपुर यूनिट की दो चीनी मिलों ने शुरू की पेराई

Mon, 23 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Two sugar mills of Balrampur unit started
गोंडा के मनकापुर दतौली चीनी मिल में डोंगे में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ करते अधिकारी। - फोटो : GONDA
मनकापुर/बभनान (गोंडा)। बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप की मनकापुर दतौली व बभनान चीनी मिल का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गन्ना पेराई सत्र 2020-21 की शुरुआत की गई। अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित रमोज चतुर्वेदी व अन्य आचार्यों के साथ हवन-पूजन के बीच यजमान मुख्य महाप्रबंधक नीरज बंसल व अजय कुमार दूबे ने बैलों व बैलगाड़ी का पूजन कर तौल शुरू कराया इसके बाद डोंगे में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले किसान राम जग वर्मा निवासी तेलिया रतनपुर का सम्मान व बैलों की पूजा कर कार्य संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, एसडीए हीरा लाल, सीओ राम भवन यादव, डायरेक्टर बलरामपुर द्वारिका पान्डेय, डायरेक्टर गोंडा तुंगनाथ मिश्र, डायरेक्टर आज्ञाराम वर्मा, उपाध्यक्ष गन्ना सहकारी समिति बलरामपुर चंद्र भान पांडेय, क्षेत्र के सम्मानित किसान सीके पाठक, मोलहू वर्मा, लल्लू पांडेय, कमलेश पांडेय, प्रेम सिंह आदि लोगों ने डोंगे में गन्ना डाल कर पेराई सत्र के शुभारंभ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मिल महा प्रबंधक नीरज बंसल ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल द्वारा गन्ना किसानों के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। इस मौके पर महा प्रबंधक गन्ना उमेश सिंह विशेन, महा प्रबंधक अश्वनी प्रवीण कुमार, अपर महा प्रबंधक बाणिज्य मुकेश झुनझुन वाला, अपर महा प्रबंधक अभियांत्रिकी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अपर महा प्रबंधक पावर प्लाट एनके सैनी, सहायक महा प्रबंधक उत्पादन केके सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र 2020-21 शुरू कर दिया गया। सोमवार सुबह पंडित अखिलेख शास्त्री एवं मनोज कौशिक ने वैदिक मंत्र द्वारा विधि-विधान से डोंगे का पूजन किया। बाद में दोपहर 12:25 बजे मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार दूबे ने बटन दबा व डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मौजूदा पेराई सत्र में मिल गेट सहित अन्य कुल 75 क्रय केंद्र गन्ना खरीद के लिए संचालित किए गए हैं। मुख्य महाप्रबंधक गन्ना पीके चर्तुवेदी ने कहा कि अर्ली प्रजाति की पर्ची पर अर्ली प्रजाति का गन्ना, सामान्य व रिजेक्ट प्रजाति के पर्ची पर उसी प्रजाति का गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें। किसान चीनी मिल के सहयोग में साफ-सुथरा ही गन्ना लाएं। सूखा व गंदे गन्ने लाने पर किसान समस्या में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed