फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two sides clash in front of investigation team in Tulsipur Majha village

तुलसीपुर माझा गांव में जांच टीम के सामने ही भिड़े दो पक्ष

Fri, 06 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in front of investigation team in Tulsipur Majha village
नवाबगंज (गोंडा)। तुलसीपुर माझा गांव में अनियमितता की जांच करने गए अफसरों के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ते देखकर अधिकारी बिना जांच किए ही लौट गए। गांव के बृजभूषण सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गांव में अनियमितता का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी ब्लाक के खंड विकास अधिकारी के साथ गांव में जांच करने गए। जांच के दौरान ही दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने लगा तो अधिकारी वापस चले गए।
विज्ञापन

गांव में शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली के शिकायत की जांच अधिकारियों ने शुरू ही किया था दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव के एक व्यक्ति का आरोप था कि कई फर्जी भुगतान हुए हैं और घोटाला हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायतों को बेबुनियाद बताया। जिला विकास अधिकारी ने सभी को शांति से बात बताने को कहा।
विज्ञापन

इसी बीच प्रधान समर्थकों और दूसरे पक्ष में विवाद बढ़ गया। अधिकारियों ने मामले को तूल पकड़ता देख, वहां से लौट जाना ही उचित समझा। बीडीओ राजाराम ने कहा कि शौचालय निर्माण के शिकायत की जांच हो रही थी। वहां विवाद होने के कारण लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि विवाद अधिकारियों से नहीं हुआ है, ऐसे में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। लोग आपस में ही कहासुनी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed