{"_id":"6a5675e38acd867fe902d65c","slug":"two-school-buses-impounded-six-vehicles-fined-gonda-news-c-100-1-slko1026-162282-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो स्कूली बसें सीज, छह वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो स्कूली बसें सीज, छह वाहनों का चालान
Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग और धानेपुर पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान फिटनेस, बीमा और परमिट समेत आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
अनियमितता मिलने पर दो स्कूल बसों को सीज कर दिया गया, जबकि छह अन्य स्कूल वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जांच के दौरान दो स्कूल बसें बिना वैध फिटनेस, बीमा और परमिट के संचालित मिलीं। दोनों बसों को धानेपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह स्कूली वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।