फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two roads to be built at a cost of 70 crores

70 करोड़ की लागत से टू-लेन में परिवर्तित होगा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग 18-12-52

Wed, 10 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two roads to be built at a cost of 70 crores
गोंडा। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में शासन ने 42 करोड़ रुपये से टू लेन सड़क की सौगात दी है। कटरा बाजार-दुबहाबाजार, मेहरवानाबाद होते हुए हुजूरपुर को जोड़ने वाली इस मार्ग का निर्माण होने से लाखों लोगों के लिए बहराइच जाने की राह आसान होगी और गोंडा से कटरा बाजार होते हुए लोग हुजूरपुर तक जा सकेंगे। इसके साथ ही करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग का निर्माण भी शुरू हो गया जिस पर 28 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक बावन सिंह ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे शासन ने मंजूर कर लिया है। इसमें करनैलगंज से हुजूरपुर-बहराइच मार्ग का निर्माण करीब 28 करोड़ की लागत से शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

इससे करनैलगंज से बहराइच की दूरी मात्र 60 किलोमीटर में पूरी हो जाएगी। इस टू-लेन मार्ग के निर्माण के बाद करनैलगंज व कटरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी तरह कटरा बाजार मुख्यालय से दुबहा बाजार व मेहरबाना बाद, नरायनपुर कला गांव को होते हुए हुए हुजूरपुर व बहराइच जाने वाले मार्ग को टू लेन में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने 41 करोड़ 94 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस मार्ग के निर्माण को शुरू करने की कवायद भी तेज हो गई है। इस मार्ग के निर्माण से गोंडा से कटरा बाजार होते हुए हुजूरपुर व बहराइच का सफर आसान हो जाएगा।
इस मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद गोंडा, करनैलगंज व कटरा बाजार क्षेत्र के करीब 10 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिल सकेगा। दोनों मार्गों के निर्माण व टूलेन बनाने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी।
जिसपर शासन की मुहर लग गई है। अब कटरा बाजार व करनैलगंज के लोगों को बहराइच वाया हुजूरपुर जाने के लिए गोंडा वाया जरवल होकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इन मार्गों के सिंगल होने के कारण परिवहन विभाग की बसों का संचालन भी नहीं हो पा रहा था। दोनों मार्ग बनने के बाद लोगों को यह सुविधा भी मिल सकेगी।

भाजपा विधायक बावन सिंह ने कहा कि करनैलगंज व कटरा बाजार से हुजूरपुर-बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण की मांग काफी दिनों से लंबित थी। जिसके लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। शासन ने जनता की जरूरतों को देखते हुए मांग को स्वीकार कर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार क्षेत्र की जनता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed