{"_id":"c66952e4d9445edd017b6bfeac7959a3","slug":"two-principals-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधानाचार्यों को नोटिस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने गुरुवार को छह कॉलेजों का निरीक्षण किया। दो कॉलेजों में खामियां पाए जाने पर इनके प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तथा एक कॉलेज के पांच कर्मचारी गैर हाजिर पाए जाने पर उनका वेतन काटने का निर्देश दिया।
डीआईओएस ने बताया कि राजेंद्रनाथ लाहिड़ी इंटर कॉलेज डुमरियाडीह का निरीक्षण किया तो वहां कोई छात्र नहीं मिला। इस पर यहां के प्रधानाचार्य नरपत सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यहां के कर्मी प्रहलाद, देशराज शुक्ल, सुरेश कुमार व धर्मेंद्र प्रताप सिंह दो दिन से गैर हाजिर पाए गए। इनका दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। वहीं राकेश कुमार का एक दिन का वेतन काटा गया है।
जंग बहादुर इंटर कॉलेज रींवा में निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया। इस पर डीआईओएस ने यहां प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने उसके बाद जेम्स हार्वे इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज का निरीक्षण किया, जहां वे संतुष्ट रहे।
विज्ञापन
इसके बाद गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज का निरीक्षण किया, जहां मिड-डे मील बनता नहीं पाया गया। इस पर प्रधानाचार्य केके सिंह को नोटिस जारी कर डीआईओएस ने जवाब मांगा है।