फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two police stations in Gonda top the state in IGRS rankings

Gonda News: आईजीआरएस रैंकिंग में गोंडा के दो थाने प्रदेश में अव्वल

Sat, 04 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two police stations in Gonda top the state in IGRS rankings
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शनिवार को जून माह की थानावार आईजीआरएस रैंकिंग जारी की गई, इसमें गोंडा जिले के दो थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जारी रैंकिंग में गोंडा के महिला थाने व वजीरगंज थाने ने शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के साथ 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ दोनों थाने राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान पर रहे। महिला थाना प्रभारी अनीता यादव के नेतृत्व में सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जिसके चलते थाना प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वजीरगंज थाना प्रभारी विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया है। हर शिकायत की माॅनीटरिंग की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed