फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two people Scorched the current

करंट लगने से दो लोग झुलसे

Sun, 05 Jul 2015 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर क्षेत्र के मनकापुर गांव में शनिवार को टीवी देखते समय गोविंदे के घर में अचानक एचटी लाइन का करंट उतर आया। करंट उतरते ही घर में लगा इन्वर्टर धू-धू कर जल उठा, वहीं घर की वायरिंग से लेकर अन्य बिजली उपकरण भी जलने लगे। यह देख मोबाइल उठाने दौड़े गोविंदे और उनकी भतीजी आंचल करंट की चपेट में आकर झुलस गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मनकापुर गांव में गोविंदे और उनके परिवार के अन्य सदस्य घर में टीवी देख रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक उनके घर में लगा इन्वर्टर धू-धू कर जलने लगा। साथ ही घर की वायरिंग से लेकर अन्य बिजली उपकरण भी जलने लगे।
विज्ञापन


यह देख गोविंदे (30) और उनकी भतीजी आंचल (15) मोबाइल उठाने दौड़े। तभी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। उन्हें सीएचसी मनकापुर लाया गया, जहां गोविंदे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तहसीलदार मनकापुर विनय कुमार गुप्त का कहना है कि घटना एचटी लाइन का करंट उतरने से हुई है। वहीं पावर कॉर्पोरेशन के मनकापुर एसडीओ दिव्यरंजन का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंका है। इसलिए एचटी लाइन का करंट उतरने की कोई बात नहीं है।


मनकापुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से फुंका पड़ा है। जिन बिजली कर्मियों ने फुंके ट्रांसफार्मर को खंभे से उतारा, उन्होंने ट्रांसफार्मर में आने वाली एचटी लाइन के तार को खुला छोड़ दिया। इसके कारण थोड़ी सी हवा चलने पर एचटी लाइन का तार खंभे से होकर गोविंदे के घर में जाने वाले केबल से टकरा गया। इससे उनके घर में एचटी लाइन का करंट उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed