फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people injured in assault, case against eight

मारपीट में दो लोग घायल, आठ के खिलाफ केस

Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in assault, case against eight
खरगूपुर (गोंडा)। नाली विवाद को लेकर बुधवार को दबंगों ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल के परसा फरेंदा का है। यहां के निवासी साजिम अली पुत्र झिंगई व इसरार अहमद पुत्र जमील के बीच नाली से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। उसी को लेकर इसरार अहमद, यूनुस, रज्जब अली, नियाज अहमद, हारून, सिराज, इबरार व आलम ने एक राय होकर नाजिम अली (35) पर हमला कर लाठी डंडों से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

बीच बचाव करने आये जाकिर अली (40) पर भी दबंगों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने इसरार अहमद, यूनुस, रज्जब अली, नियाज अहमद, हारून, सिराज, इबरार व आलम के विरुद्ध बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि आठों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed