फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two miscreants injured in police encounter

Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in police encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। दुर्गापुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीसरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन्हीं बदमाशों ने 24 अप्रैल की रात चोरी के दौरान उमरीबेगमगंज के पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर निवासी शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा व बाइक के साथ ही चोरी के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या व चोरी की वारदात में शामिल बदमाश बाइक से दुर्गापुर मोड़ से होते हुए आ रहे हैं। इस पर एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व उमरी बेगमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। मोड़ के पास जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बृजेश उर्फ छोटू पासी निवासी मदनवा राजापुर थाना परसपुर व पल्लू पासी निवासी इकनिया माझा पसियनपुरवा परसपुर के पैर में गोली लग गई। दोनों वहीं पर गिर गए। तीसरे बदमाश नानमुन्ना लोध निवासी सोनौली मोहम्मदपुर के पांडेयपुरवा को भी दबोच लिया गया। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मौके से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, कई कारतूस, बाइक और चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पल्लू पासी पर गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, डकैती, चोरी और अवैध शराब जैसे 14 आपराधिक मामले, बृजेश पासी के खिलाफ चार मुकदमे तथा नानमुन्ना लोध पर दुष्कर्म, अपहरण और डकैती की धाराओं में दो मामले दर्ज हैं।


यह था मामला
24 अप्रैल की देर रात उमरी बेगमगंज के पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर निवासी देवीदीन के घर में चोरी के दौरान उनके छोटे भाई शिवदीन को बदमाशों ने गोली मार दी थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने शिवदीन को मृत घोषित कर दिया था। मामले के खुलासे के लिए एसपी ने टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed