फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two lakh devotees dip in faith

दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 11 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees dip in faith
करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना संक्रमण के खौफ से बीते दिनों कई स्नान पर्वों में घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं गुरुवार को मौनी अमावस्या पर कोरोना की दहशत पर आस्था भारी पड़ी। करनैलगंज के सरयू तट कटरा घाट पर गुरुवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर कटरा घाट स्थित सरयू के तट पर गुरुवार को मेले का आयोजन हुआ। घाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसमें महिला, पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल थे। ठंड होने के बाद भी सभी श्रद्धा के साथ सरयू की जलधारा में डुबकी लगा रहे थे।
विज्ञापन

यही नहीं स्नान करने के बाद लोगों ने मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर व मां भवानी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। यह क्रम सुबह चार बजे से शाम तक चलता रहा। बाइक, कार तो कोई ट्रैक्टर ट्राली, ऑटो से अपने परिवारीजनों के साथ सरयू तट पर पहुंचा। वहीं कुछ लोग पैदल भी पहुंचे। घाट के आसपास दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें भी लगाईं। स्नान पर्व के मौके पर जिले के कई अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। इसमें महिला व पुरुष पुलिस कर्मी शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारी भी मेले का जायजा लेते दिखे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेला व स्नान पर्व संपन्न हुआ। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अपराध बृजेश यादव, एसआई कौशल किशोर भार्गव भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed