फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two laborers died in an accident due to tripling

टि्रपलिंग से हादसे में दो मजदूरों की मौत

Thu, 05 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died in an accident due to tripling
मुजेहना (गोंडा)। भोजन करने बाइक से जा रहे तीन मजदूरों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की है। उतरौला गोंडा मार्ग पर महदेइया गांव के पास एक ईंट.भट्ठे पर मजदूरी कर तीन मजदूर बाइक से खाना खाने के लिए निकले थे। मुख्यमार्ग पर चढ़ते ही उतरौला की ओर से आ रही बस ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि गुरुवार दोपहर में थाना क्षेत्र के मदारबख्श पुरवा निवासी जगन्नाथ (21) पुत्र राम नरायनए ठाकुरदास पुरवा निवासी अश्वनी कुमार (23) पुत्र माता प्रसाद एक अन्य साथी के साथ महदेइया मोड़ के पास एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोपहर में तीनों एक बाइक से भोजन करने के लिए घर जा रहे थे। कच्चे रास्ते से जैसे ही बाइक सवार मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी उतरौला की तरफ से आ रही सिद्धार्थनगर डिपो की बस ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंचे डायल 100 प्रभारी विनोद कुमार व चालक रवीश कुमार ने घायलों को सीएचसी धानेपुर पहुंचाया। जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां जगन्नाथ व अश्वनी की मौत हो गई। मामले में रोडवेज बस को पकड़ लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed