फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two houses collapsed due to rain, spurt in river and drains

बारिश से दो मकान ढहे, नदी और नालों में उफान

Sat, 28 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to rain, spurt in river and drains
गोंडा के परसपुर में बारिश से ढहा मकान। - फोटो : GONDA
गोंडा। लगातार हो रही बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई है। शनिवार को दो मकान ढह गए हैं और नदियों के साथ अब नालों में भी उफान है। जिले के एक दर्जन से अधिक कस्बों के साथ ही शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति है। मनकापुर व परसपुर में एक-एक मकान ढह गया है। लगातार हो रही बारिश से कई कच्चे मकानों में दरार पड़ गई है।
विज्ञापन

मनकापुर में लगातार भारी बारिश के कारण शनिवार की सुबह एक दलित परिवार का कच्चा मकान ढह गया। मकान में राशन व घरेलू सामान नष्ट हो गया लेकिन कोई जन हानि नही हुई है। बारिश व तेज हवा के चलते मनकापुर-मछली गांव मार्ग पर एक पुराने पेंड के गिर जाने से घंटो तक आवागमन बाधित रहा जेसीबी के मदद से पेंड को हटाया गया तब मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। कोतवाली क्षेत्र के बाक्सरा आज्ञाराम गांव के मजरे तिलक पुर निवासी दलित देवशरण पुत्र राम अभिलाख शनिवार को सुबह परिवार सहित खेत में काम करने गया था।
विज्ञापन

इसी बीच उसका कच्चा मकान ढह गया, जिसमें घर मे रखा राशन, कपड़ा, बर्तन व अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान के आकलन का रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंप दिया है। वहीं तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश व तेज हवा चलने के कारण शनिवार को दोपहर बाद मनकापुर. मछली गांव मार्ग पर बरदही बाजार के पास अचानक भारी भरकम पेड़ गिर गया। गनीमत रहा कि कोई राहगीर पेंड की चपेट में नहीं आया। लोगों द्वारा पेड़ की लकड़ी को काटकर जेसीबी की मदद से पेंड को हटाया गया। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम पंचायत आंटा पूरे अतिबल सिंह पुरवा में एक दलित का मिट्टी का एक कच्चा मकान ढह गया। वहीं दलित शिवअचल का खपरा व मिट्टी का कच्चा मकान ढह गया।

बारिश से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तहसीलों से ली जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रिय किया जा चुका है। जो मकान ढहे हैं उनकी रिपोर्ट बन रही है। -रत्नाकर मिश्र, एडीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed