फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two friends riding a bike died after colliding with a pickup

Gonda News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की जान गई

Sat, 16 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after colliding with a pickup
अंकित पासवान व राम अवतार की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
मोतीगंज/झंझरी। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर काजी देवर सीएचसी के पास शनिवार सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो दोस्त उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी काजी देवर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोतीगंज के झिलाही बाजार निवासी अंकित पासवान (18) अपने दोस्त राम अवतार (20) के साथ शनिवार को बाइक से झिलाही बाजार से कचहरी रेलवे स्टेशन के पास जा रहे थे। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर काजी देवर के पास सामने से आ रही बाइक लदी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे करीब आठ फीट ऊपर उछलकर दोनों सड़क गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी काजी देवर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झिलाही के ग्राम प्रधान कौशलेंद्र ओझा ने बताया कि अंकित व राम अवतार ठेके पर टाइल्स लगाने का काम करते थे। कचहरी रेलवे स्टेशन के पास दोनों ने ठेका लिया था। वहां काम चल रहा था। दोनों वहीं जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईपीएस/थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक दोनों की रफ्तार अधिक थी। इसी कारण भिड़ंत के बाद दोनों युवक कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



दोनों के परिवार में पसरा मातम

अंकित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत से पिता अनिल और मां अनीता बदहवास हो गईं। मां बार-बार रोते हुए कहती रही कि भगवान ने मेरा इकलौता सहारा छीन लिया। वहीं, राम अवतार तीन भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई अशोक कुमार और राजकुमार हैं। परिवार में दो बहनें डेला और पूजा भी हैं। पिता बेचू ने बताया कि राम अवतार की मां रामावती की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। अब राम औतार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अंकित पासवान व राम अवतार की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

अंकित पासवान व राम अवतार की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

अंकित पासवान व राम अवतार की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

अंकित पासवान व राम अवतार की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed