{"_id":"6a19d57d110f37f53b015d6f","slug":"two-farmers-died-in-road-accidents-gonda-news-c-100-1-slko1026-159265-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत
Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
राम उदार की फाइल फोटो।
झंझरी/डुमरियाडीह/वजीरगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली भट्टा परेड सरकार गांव निवासी राम उदार मिश्र उर्फ ननके (48) बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से सिविल लाइंस स्थित डाकखाना चौराहे के पास सब्जी खरीदने आए थे। खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे।
मेडिकल कॉलेज गेट के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया और उसके नीचे दबने से राम उदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि रामउदार हेलमेट नहीं पहने थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है।
उधर, तरबगंज थाना क्षेत्र के बली ओझा पुरवा परसिया गांव निवासी रंजीत यादव ने बताया कि उनके पिता मोतीलाल यादव (65) बृहस्पतिवार को भैंस चराने घर से निकले थे। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर परसिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे भैंस घर लौट आई, लेकिन पिता वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल तरबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।