फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children died of drowning in the river

नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two children died of drowning in the river
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम के श्मशान घाट के पास घाघरा नदी द्वारा हो रही कटान।
नवाबगंज के मांझा गांव के मजरा पूरे रामप्रसाद के रहने वाले दो बच्चों की गुरुवार शाम जरई नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकलवाया। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के मजरा पूरे रामप्रसाद के रहने वाले रणधीर का बेटा दीपांशु (8) व इसी गांव के ही जंगबहादुर के बेटे भोला (7) के साथ गुरुवार की शाम गांव के समीप जरई नदी में नहाने गया था। वहां नदी किनारे लगी एक नाव पर चढ़ते समय दीपांशु पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए भोला ने उसका हाथ पकड़ा तो दोनों संभल नहीं पाए और पानी में डूब गए, जिससे दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग गांव वालों के साथ दोनों की तलाश करते हुए नदी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दोनों बच्चों के कपड़े नाव पर पड़े मिले। तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव नदी में उतराते मिले। गांव वालों की मदद से शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष वृजेंद्र सिंह ने दोनों बच्चों की मौत डूबने से होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed