{"_id":"8da1905082c529e5fc546e89a933dfc3","slug":"two-children-die-from-measles-11-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे से दो बच्चों की मौत, 11 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे से दो बच्चों की मौत, 11 बीमार
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी क्षेत्र में साथी गांव में खसरे की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई व 11 बच्चे बीमार हैं। सूचना पाकर सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक ने मौके पर पीड़ितों का इलाज कराने के लिए चिकित्सकों के दल को भेजा है। महामारी पर अंकुश पाने के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। गांव में साफ-सफाई के लिए अधीक्षक ने ग्रामीणों को सलाह दी है।
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में पिछले 10 दिनों से खसरे की बीमारी फैली हुई है। खसरे से पीड़ित मोहम्मद मुस्तकीम की बेटी अफरान (4) की गत 13 अगस्त को और नसीम की पुत्री सालबा (4) की 14 अगस्त को मौत हो गई है।
मुस्तकीम का बेटा वारिख (3) व उरबीन (2), मोहम्मद रकीब का बेटा जुमाई (3), रफीक का बेटा सईद (3), जुहेल का बेटा मारुफ (5), निजामुद्दीन की बेटी मनीषा (4) व बेटी गुलनाज (5), अब्दुल कय्यूम का बेटा उजमान (4) व पुत्री रीमा (10), लकीब की बेटी सलफिया (3) व अलफिया (4) भी बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
सीएचसी गैसड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सजीवन लाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। सभी पीड़ितों का इलाज कराया जा रहा है। शीघ्र ही बीमारी पर अंकुश पा लिया जाएगा। अधीक्षक ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि गांव में नियमित साफ-सफाई कराएं। गांव की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।
सीएचसी गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम साथी में खसरे की बीमारी फैलने की सूचना मिली है। सीएचसी के डॉक्टरों का एक दल बीमारी पर अंकुश पाने के लिए भेजा गया है। सभी पीड़ितों को दवाएं देकर समुचित इलाज कराया जा रहा है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए सलाह दी गई है। - डॉ. यूके वर्मा, सीएमओ बलरामपुर