फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two CHC superintendents and 31 health workers absent, explanation sought

Gonda News: दो सीएचसी अधीक्षक व 31 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two CHC superintendents and 31 health workers absent, explanation sought
बरियारपुरवा पीएचसी पर निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ. र​श्मि वर्मा। स्रोत: विभाग
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएमओ के निरीक्षण में शनिवार को दो सीएचसी अधीक्षक समेत 33 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। इन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने सुबह 11 बजे बलरामपुर रोड पर जयनगरा में संचालित अर्बन पीएचसी बरियारपुरवा का औचक निरीक्षण किया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या सिंह व पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। 11 बजकर 20 मिनट पर पंडरी कृपाल सीएचसी का निरीक्षण किया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह खुद नदारद रहे। सीएचसी पर 11 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब रहे। 11 बजकर 47 मिनट पर सीएचसी इटियाथोक पर सीएमओ के पहुंचने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार पासवान व 14 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। तीनों अस्पतालों में अधीक्षकों के गैरहाजिर होने पर सीएमओ ने डॉक्टरों को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि गैरहाजिर मिले सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed