फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two arrested including a woman in the murder of the pradhan's son

प्रधान पुत्र की हत्या में महिला समेत दो गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman in the murder of the pradhan's son
गोंडा। ताबेपुर ग्राम प्रधान के बेटे भोलू सिंह की चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भोलू सिंह की हत्या की साजिश रचने वालों के साथ ही अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात कई ठिकानों पर छापे मारे। मगर साजिशकर्ता अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। एसपी का दावा है कि मंगलवार तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर की ग्राम प्रधान ईश्वरवती के बेटे दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू की रविवार दोपहर उस समय बाइक सवार तीन लोगों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब वह गांव की बाबकुटी में भंडारे की तैयारियां करा रहा था। फायरिंग के दौरान गांव वाले दौड़े तो हमलावर असलहे तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग गये थे।
विज्ञापन

मामले में भोलू की पत्नी दामिनी सिंह चुनावी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम वर्मा उर्फ विक्की, बलजीत वर्मा, गांव के ही अवधेश वर्मा व एक अन्य के खिलाफ थाना छपिया में हत्या व हत्या की साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने हत्या के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें लगाईं हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर पूरी रात दबिश देती रहीं। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मुख्य आरोपी बलजीत वर्मा की पत्नी सुभावती पटेल व सत्यराम वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

हत्या की साजिश रचने के आरोपियों समेत हत्या के बाद अभियुक्तों को शरण देने वाले कुछ लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। इनकी तलाश की जा रही है। एसपी संतोष कुमार मिश्र का दावा है कि मंगलवार तक हत्या अभियुक्तों के साथ ही हत्या की साजिश में शामिल व अभियुक्तों को शरण देने वाले भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed