फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two accused of gang rape declared absconders

Gonda News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भगोड़ा घोषित

Wed, 28 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape declared absconders
गोंडा। अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। पुलिस ने दोनों के घरों पर बुधवार को भगोड़ा घोषित होने का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाने के उपनिरीक्षक व मुकदमे के विवेचक रामप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बेलभरिया गांव निवासी अजीजुद्दीन एवं कमर अली के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों विदेश भाग गए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास एवं अन्य मंत्रालयों के माध्यम से प्रयास किया गया। मगर अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विवेचक ने बताया कि अदालत से दोनों को भगोड़ा घोषित करने की याचना की गई। इस पर अदालत ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया। बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों के घर पर भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा किया गया है। बताया कि 19 जुलाई तक अभियुक्तों के हाजिर न होने पर कुर्की की कार्यवाही के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed