{"_id":"3c070659ef66240f859568efd8eda25e","slug":"tubewell-not-fix-the-poor-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त नहीं हुए खराब नलकूप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त नहीं हुए खराब नलकूप, प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हिनडीह गांव में लगा राजकीय नलकूप पिछले तीन सालों से ठप पड़ा है। गांव के करीब 400 किसानों की खेती भगवान भरोसे हो रही है। किसानो ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर ठप पड़े नलकूप का संचालन शुरू कराने तथा जर्जर हो चुकी नालियों व कुलाबों की मरम्मत कराने की मांग की है।
दुल्हिनडीह गांव के किसान जवाहर, लक्ष्मन, नानबाबू, राम शंकर, सुकई व मुस्लिम ने बताया कि उनका क्षेत्र असिंचित क्षेत्र है। गांव में सिंचाईं के लिए लगा राजकीय नलकूप विगत तीन सालों से खराब पड़ा है।
सिंचाई के लिए बनी नालियां व कुलाबे भी ध्वस्त हो गए हैं। इन लोगों का कहना है कि इस नलकूप से क्षेत्र के करीब 400 किसानों को लाभ मिलता था।
सूखे के कारण तमाम किसान गेहूं व गन्ने की बुवाई नहीं कर पाए हैं। इन लोगों ने डीएम से ठप पड़े राजकीय नलकूप का संचालन शुरू कराए जाने तथा क्षतिग्रस्त नाली व कुलाबों की मरम्मत कराने की मांग की है।