{"_id":"19af28dfd4ac5b038523fb2046e8be59","slug":"truck-dcm-brushes-in-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत, दो की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पूरे तिवारी गांव के पास शनिवार सुबह ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत में दोनों वाहनों के क्लीनर की मौत हो गई। जबकि दोनों गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पूरे तिवारी गांव के पास सुबह चार बजे फैजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की सामने से आ रही आलू लदी डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम के क्लीनर तरुन कुमार चौबे (30) पुत्र चंद्रभान निवासी मनकापुर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि ट्रक के क्लीनर विजय कुमार यादव (35) पुत्र झगरू निवासी धम्मौर थाना बहाड़िया इलाहाबाद, ट्रक चालक वीरेंद्र प्रताप यादव (35) पुत्र शिव बरन यादव निवासी किरावा भवईया इलाहाबाद व डीसीएम चालक सियाराम (45) पुत्र रामलखन निवासी मनकापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान विजय कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि सियाराम व वीरेंद्र प्रताप का इलाज चल रहा है। इस मामले में डीसीएम मालिक मोहम्मद समी रायनी निवासी रफीनगर मनकापुर ने देहात कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली के उप निरीक्षक बुद्धिसागर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।