{"_id":"57b35d254f1c1b4e446ebe8b","slug":"tricolor-waved-to-gracefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से लहराया तिरंगा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुटे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 70वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी भवनों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण के साथ ही पूरे जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन हुआ। मंडलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित ने अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि आजादी के 70 सालों में देश व प्रदेश ने जो प्रगति की है, वह किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इसके साथ ही कुछ कुरीतियां भी हमारे समाज में आई हैं, जिसका आज सभी को मिलकर मुकाबला करना है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजों की गुलामी से तो आजाद हो चुके हैं, लेकिन सामाजिक बुराइयों और गलत परंपराओं से अभी मुक्त नहीं हो पाए हैं। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही पौधरोपण भी किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषिमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने जिला कारागार में कैदियों को नि:शुल्क दरी व चादर बांटी। बताते चलें कि डीएम के प्रयास पर बभनान चीनी मिल द्वारा जिला कारागार में कैदियों के 15 एलईडी टीवी, एक वाटर कूलर, एक पीसीओ बूथ तथा एक लाइब्रेरी के साथ-साथ 750 दरी एवं 750 चादर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कैदियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि पुलिस विभाग द्वारा जिला कारागार में कैदियों के लिए 11 हजार रुपये की पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। डीएम व एसपी ने वेंकटाचार्य क्लब गोंडा में ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान से प्रगति कार्यक्रम के तत्वावधान में मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं नगर में पैदल मार्च किया।
मार्च पास्ट में विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रगति कार्यक्रम के तहत होने वाले खेलों व जागरूकता तथा स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणादायी आकर्षक झांकियां निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के दिन जनपद में विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सायं काल में टाउन हाल गांधी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग देपीपाटन मंडल गोंडा द्वारा टाउन हाल में प्रचार-प्रसार के लिए चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा द्वारा मंच कार्यालय पर ध्वजा रोहण किया गया।