फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tree grower fair will be organized for the first time in Devipatan division

Gonda News: देवीपाटन मंडल में पहली बार लगेगा वृक्ष उत्पादक मेला

Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tree grower fair will be organized for the first time in Devipatan division
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया  
गोंडा। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की पहल पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) प्रयागराज की ओर से आगामी 19 सितंबर को जिला पंचायत सभागार में वृक्ष उत्पादक मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें देवीपाटन मंडल के किसानों को कृषि वानिकी के महत्व और संभावनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के 16 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिनमें से 11 किसान देवीपाटन मंडल से होंगे।
विज्ञापन

देश की 16.4 प्रतिशत आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है, लेकिन यहां वन और वृक्ष आच्छादन केवल 9.32 प्रतिशत है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि विश्व की 95 प्रतिशत इमारती लकड़ी (सागौन) अकेले एशिया में है और उसमें से भी एक तिहाई से अधिक भारत में उपलब्ध है। इसके बावजूद देश को इमारती लकड़ी का आयात करना पड़ता है। यह मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि वानिकी को प्रोत्साहित कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास है।
विज्ञापन

मेले के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। वानिकी विशेषज्ञ मेले में किसानों को नई तकनीकों और अवसरों के बारे में बताएंगे। साथ ही नुक्कड़ नाटक, जादू शो, कठपुतली शो और गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंडल में पहली बार लगने जा रहे वृक्ष उत्पादक मेले में विभिन्न संस्थाएं प्रदर्शनी भी लगाएंगी। यह मेला किसानों को वानिकी तकनीक की जानकारी देने, अनुभव साझा करने और कृषि वानिकी के जरिए अतिरिक्त आय के अवसर तलाशने का मंच बनेगा। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों के किसानों को इससे विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवीपाटन मंडल के सम्मानित होने वाले किसान
ओमप्रकाश मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, बेचन मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार मिश्र, जगतराम प्रजापति, राजेंद्र पांडेय, रामछवि मौर्य, राज सिंह (सभी गोंडा) तथा जनकराम वर्मा और रमेश कुमार चौहान (बलरामपुर)।


यूपी के अन्य जिलों से सम्मानित होने वाले किसान
यदुनंदन सिंह पुजारी (लखीमपुर खीरी), उत्कृष्ट पांडेय (प्रतापगढ़), राम भजन राय (गाजीपुर), अरविंद सिंह (पीलीभीत) और राजेंद्र प्रसाद वर्मा (अयोध्या)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed