फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tree..

मनवर नदी के तट पर किया पौधरोपण

Tue, 09 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Tree..
09द्दस्रड्डश्च15- गोंडा के इटियाथोक में मनवर नदी के तट पर सौन्दरीकरण हेतु सामाजिक संगठन ने वृक्षार? - फोटो : GONDA
बाबागंज (गोंडा)। इटियाथोक क्षेत्र के ऐतिहासिक व पौराणिक मनवर नदी के तट पर सौंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सनातन धर्म सभा व उत्कर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

बहलोलपुर तारीताल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेष नारायण मिश्र सदस्य उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ व विशिष्ट अतिथि डॉ. ओपी मिश्र पूर्व सदस्य उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोंडा ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष त्रिपाठी ने कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्था के संस्थापक/ सचिव डॉ. रामानंद तिवारी ने मुख्य अतिथि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में अन्य पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के नदियों के सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधुबाला वर्मा, मंडल अध्यक्ष बहलालपुर रवि तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र जैन, जिला कार्य समिति भाजपा राकेश चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश तिवारी, श्रीप्रकाश पाठक, ग्राम प्रधान जंगबहादुर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मंजू, रमेश पाठक, अभय श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, अन्नू दुबे, सदाशिव मौर्य, नरेंद्र श्रीवास्तव व अन्य सनातन धर्म सभा, उत्कर्ष फाउंडेशन के सदस्य व पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। मंगलवार को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा चयनित प्रथम ग्राम पिपरी व गौरवाखुर्द के भदईन पुरवा में मास्क वितरण व जागरूकता समारोह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार करनैलगंज विजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह, नंदिनी नगर ग्रुप तथा सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज प्रसाशक डा. बीएल सिंह, प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने वृक्षारोपण करके किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने मास्क बनाने एवं उसके लगने वाले पैसे अपने जेब खर्च से किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कोविड-19 से बचाव के उपाय बताया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन कर सेवा एवं जागरूकता करने का सुझाव दिया। प्रशासक बीएल सिंह ने लॉकडाउन के दौरान अपनी आवश्यकताओं को कम कर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पुनीत सिंह ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर एनएसएस के सेवक अनुपमा, रूबी, सुगंध मिश्र, अन्तिमा पांडेय, अकरम, अर्श, आशुतोष मिश्रा राम मोहन ने पिपरी मे 500 मास्क का वितरण किया। गौरवाखुर्द में 500 मास्क का वितरण सरदार जगत सिंह ग्रामीण सेवा समिति तथा सिक्ख यूथ क्लब के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed