फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Treatment will be cheaper, household budget will improve

Gonda News: सस्ता होगा इलाज, सुधरेगा गृहस्थी का बजट

Sat, 06 Sep 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be cheaper, household budget will improve
गोंडा। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में जारी जीएसटी के नए स्लैब से आम आदमी के जीवन में राहत की नई उम्मीद जगी है। दवा से लेकर घरेलू सामान पर जीएसटी की दर घटने से मरीज, छात्र, गृहिणी, कारोबारी व नौकरीपेशा लोग राहत महसूस कर रहे हैं। एक जुलाई 2017 के बाद जीएसटी संशोधन को गृहिणियों ने भी काबिले तारीफ बताया है। डॉक्टरों ने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। युवाओं, गृहिणियों, मेडिकल स्टोर संचालकों, इलेक्ट्राॅनिक व अन्य व्यापारियों ने आगामी सहालग और त्योहार के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी राहत
मेडिकल उपकरण व दवाओं पर जीएसटी कम होने से इलाज सस्ता होने की उम्मीद है। सभी प्रकार की डायग्नोस्टिक किट, रीजेंट, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर व टेस्ट स्ट्रिप पर अभी तक 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, लेकिन नए स्लैब में मात्र पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। हेल्थ एंड लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को शून्य कर दिया गया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. अभिलाषा मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला अस्पताल

सस्ती होंगी दैनिक जरूरतों की चीजें, बाजारों में आएगी रौनक
केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए जीएसटी के नए स्लैब से दैनिक जीवन में उपयोगी कई जरूरी वस्तुओं के मूल्य में कमी आएगी। इससे सहालग के सीजन में बाजारों में रौनक आने की उम्मीद है। तेल, साबुन, मंजन, डाइपर, नमकीन व अन्य पर टैक्स में सहूलियत दी गई है। मक्खन, घी, चीज, पनीर व अन्य डेयरी उत्पादों पर 18 प्रतिशत के स्थान पर पांच प्रतिशत जीएसटी होने से आम लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रेखा शर्मा, प्रवक्ता एलबीएस पीजी कॉलेज

दीपावली तक दिखने लगेगा नए टैक्स स्लैब का असर
केंद्र सरकार की ओर से जारी जीएसटी के नए स्लैब का असर दीपावली तक दिखने लगेगा। जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि 12 व 18 प्रतिशत लगने वाला टैक्स अचानक पांच प्रतिशत कर दिया गया। कई जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त रखा गया है। ऐसे में आमजन के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

शिखा सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट


सुधरेगा किचन का बजट
पैकेट वाली नमकीन, भुजिया, मक्खन, घी, दूध, साबुन आदि पर जीएसटी के नए स्लैब में राहत मिलने से किचन के बजट में सुधार होगा। सरकार की पहल से निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा।
संध्या शुक्ला, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed