{"_id":"1b3a1d76754b3f08b0f3b1c17ec4676b","slug":"trbganj-nawabganj-24-hours-power-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबगंज, नवाबगंज को आज 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबगंज, नवाबगंज को आज 24 घंटे बिजली
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले मतदान के मद्देनजर तरबगंज इलाके में गुरुवार को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। सिस्टम कंट्रोल से इसका मैसेज 220 केवी कंट्रोल को मिल चुका है।
पारेषण खंड विभाग के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी के मुताबिक चौथे चरण में गुरुवार को तरबगंज तहसील क्षेत्र में वोट डाले जाने हैं, जिसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने तरबगंज व नवाबगंज 33 केवी लाइन के फीडर की आपूर्ति 12 घंटे से बढ़ाकर 24 घंटे कर दी है। बता दें कि तहसील क्षेत्र तरबगंज में पावर कॉरपोरेशन के ढोंढेपुर, शुकुलगंज, नवाबगंज व तरबगंज बिजलीघर हैं। जिनको गुरुवार को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इससे निर्वाचन कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी, साथ ही आम जन को दिन भर बिजली भी मिलेगी।