{"_id":"69331cf1ff935cd48e0653e4","slug":"travel-will-be-easier-with-the-operation-of-trains-on-the-third-line-gonda-news-c-100-1-slko1026-148351-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीसरी लाइन पर ट्रेनों के संचालन से आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीसरी लाइन पर ट्रेनों के संचालन से आसान होगा सफर
Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बुढ़वल रेलमार्ग पर घाघराघाट-चौकाघाट-बुढ़वल के मध्य तीसरी रेल लाइन का शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। अब देवीपाटन मंडल के चारों जिले के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों के संचालन से देवीपाटन ही नहीं बस्ती मंडल के लोगों का भी सफर आसान हो जाएगा। अभी तक ट्रैक खाली न होने से ट्रेनों के संचालन में अधिक समय लगता था। अब यात्री कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेल यात्री सुशील कुमार व रंजना सिंह ने कहा कि तीसरी लाइन से सफर शुरू होने की सुविधा से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने बताया ने बताया कि तीसरी लाइन पर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी, वे कम समय में यात्रा पूरी कर सकेंगे।
क्षेत्रीय प्रबंधक का गोरखपुर तबादला
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। उन्हें गोरखपुर का सहायक वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया है। उनके स्थान पर इज्जतनगर से जितेंद्र कुमार को गोंडा भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद को 10 दिन बाद यहां से गोरखपुर के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। (संवाद)