{"_id":"8f6d38b0b7c4d00c0878855a78f83641","slug":"transformer-deceitfulness-power-supply-of-11-hundred-homes-interrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर दगने से 11 सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर दगने से 11 सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप
परसपुर (गाोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। लोगों को कटौती के साथ ही असमय ट्रांसफार्मरों के फुंकने से भी परेशानी हो रही है। परसपुर बाजार में इलाहाबाद बैंक के पास लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को दिन में एक बजे बिजली आने पर नहीं चालू हुआ। जांच में पता चला कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है। 17 दिन पहले ही फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उक्त ट्रांसफार्मर फुंकने से से मोहल्ला राजपुर, बड़ी मस्जिद, चौक मंदिर, रामजानकी व भौरीगंज रोड सहित शाननगर इलाके की बिजली गुल हो गई है। फुंके ट्रांसफार्मर से इलाके के एक हजार घरों में अंधेरा छा गया है। तरबगंज के पिपरीरोहुआ गांव में लगा 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 15 दिन में तीन बार जल चुका है। ग्रामीण चंदा करके ट्रांसफार्मर को बदलवाते हैं। 15 दिनों में वह 15 हजार रुपये खर्च करके तीन बार ट्रांसफार्मर बदलवा चुके हैं। तीनों ही बार ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। दूसरी तरफ पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी कहते हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने में किसी से पैसा नहीं लिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पैसा दिए कोई ट्रांसफार्मर विभागीय कार्यशाला में जाता ही नहीं।
विज्ञापन