फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Training given to employees

कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण के मतदान के लिए 82 पार्टियों व 956 रिजर्व कर्मचारियों को रविवार को मंडी समिति में प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत चुनाव के लिए ट्रेनर अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को चुनाव में मतदान कराए जाने के बाबत कई अहम टिप्स दिए। साथ ही मतदान कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथों तक भेजने, मतदान कराने, बॉक्स सील करने सहित अन्य जानकारी दी गई। यह भी चेतावनी दी गई कि कोई भी मतदान कर्मी मतदान के दौरान किसी भी एजेंट या प्रत्याशी से नजदीकी रिश्ते नहीं बनाएगा।
विज्ञापन


पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान कराएं और यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे वहां तुरंत फोर्स भेजी जा सके। बूथ पर मतदान के दौरान मतदाताओं के नाम जोर आवाज में पुकारे जाएंगे, जिससे एजेंट तक आवाज पहुंचे और कोई फर्जी वोट पड़ने की संभावना न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, नेडा के परियोजना निदेशक अजय कुमार, अनिल मिश्र, बीएल मौर्य ने मंडी समिति परिसर में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को मत पेटियों को खोलने, मतदान के बाद मत पेटिका को सील करने, लिफाफों को सील करने, मतदान के दिन मतदान पर्चियों का मिलान करने, मतपत्रों को मतदाताओं को देने आदि के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed