फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   training,elecation

कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर सात कार्मिकों पर एफआईआर

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
training,elecation
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान कार्मियों का प्रशिक्षण दो कॉलेजों में हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने गुरुवार को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के सातवें दिन प्रशिक्षण कार्य से गैरहाजिर रहे सात कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। साथ ही विभाग को निर्देश दिया है कि गैर हाजिर कर्मियों को निलंबित कर रिपोर्ट दें। देरी से आने वाले नौ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस दी है। प्रशिक्षण से नदारद रहने रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की नोटिस जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 8400 पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिक-प्रथम का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। टामसन कॉलेज में 528, एलबीएस पीजी कॉलेज में 312 सहित प्रतिदिन 840 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिक-प्रथम का प्रशिक्षण आगामी छह फरवरी तक चलेगा। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक को आदेश दिए हैं कि मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्यवाही कराएं तथा यह सुनिश्चित कराया जाए कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण में सभी कार्मिक समय से उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed