{"_id":"cef8aa45114eccbc25e8fd752b76d2b3","slug":"trainee-teachers-should-be-given-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों को दिया जाए मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों को दिया जाए मानदेय
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलिक नियुक्ति व मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक लामबंद हो गये हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों ने शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सचिव बेसिक शिक्षा के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मौलिक नियुक्ति तथा मानदेय भुगतान कराये जाने की मांग की।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के तहत सभी का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया के तहत छह माह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मौलिक नियुक्ति का प्रावधान था। अधिकांश प्रशिक्षु शिक्षकों की प्रशिक्षण अवधि पूरी हो चुकी है इसके बावजूद न तो मौलिक नियुक्ति प्रदान की गई और न अभी तक मानदेय का भुगतान ही किया गया।
भुगतान न मिलने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों को परिवार का भरण पोषण करने में भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शन के बाद सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति प्रदान किये जाने तथा मानदेय का भुगतान कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अर्जुन कटियार, विपिन कुमार, रीना, सरिता तोमर, सुनीता, क्रांति, वैष्णवी त्रिपाठी, मनीषा सिंह, सपना, ज्योतिसना, अमर पाल सिंह सहित तमाम प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।