{"_id":"1b9aefd1b152d1152e6effa3f0088db4","slug":"trainee-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति में फंसे 2011-12 के पेंच का मामला अब राज्यमंत्री व डीएम के दरबार में पहुंच गया है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने राज्यमंत्री व डीएम के आवास पर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया।
शुक्रवार को बीटीसी 2011 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके कई अभ्यर्थी जिलाधिकारी आवास पहुंचे। यहां 1500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 2012 के बैच के अभ्यर्थी को शामिल करने का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
इनका कहना था कि नौ दिसंबर 2014 को जब 1500 शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी हुई तो बीटीसी 2012 का बैच प्रशिक्षणरत था, लेकिन इन लोगों ने भी आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
अर्हता न होने के बावजूद आवेदन करने वाले 2012 के बैच के प्रशिक्षणार्थियों को शामिल करके मेरिट बनाई जा रही है। यह गलत है, जिसका विरोध किया जाएगा।
इन लोगों के शामिल करने से 2011 बैच के बीटीसी के प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। यहां मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा।
डीएम आवास से प्रशिक्षु शिक्षकों का समूह आवास विकास कॉलोनी स्थित राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह के आवास पर पहुंचा। यहां उनके प्रतिनिधि सूरज सिंह को मांगपत्र सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में दिव्यांशी श्रीवास्तव, वंदना, आरती, आयुषी, किरन, हेमंत कुमार पांडेय आदि प्रशिक्षु शिक्षक शामिल रहे।