{"_id":"6287de425b3b276c90733e98","slug":"traffic-rule-gonda-news-lko631508118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं वाहन
विज्ञापन
फोटो-1-गोंडा के गुरुनानक चौक पर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम-एसपी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को गुरुनानक चौक पर डीएम, एसपी व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मोकलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से रैली निकाली गई। यातायात का पालन और हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत दी।
प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दो पहिया वाहनों पर दो ही सवारी बैठ कर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, वाहन की नियमित जांच तथा सर्विस कराने के बारे में बताया।
पंपलेट एवं पोस्टर वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव, आरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार, एआरटीओ बबिता वर्मा, आरआई संजय कुमार, यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने रवाना किया। छात्रों एवं अभिभावकों को डीएम ने सड़क सुरक्षा के बारे जानकारी दी तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।