फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traffic affected by fog, relief from sunlight

Gonda News: कोहरे से आवागमन प्रभावित, धूप से मिली राहत

Mon, 06 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Traffic affected by fog, relief from sunlight
बलरामपुर। जिले में कोहरे का कहर जारी है। सोमवार की सुबह घने कोहरे से आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। वहीं, गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी ट्रेन दो घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन सुबह 6.53 बजे के बजाय 8.40 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हलांकि सुबह 10 बजे कोहरा छंटने के बाद तेज धूप निकली और लोगों को ठंड से राहत मिली। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पचपेड़वा कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि लगातार धूप निकलने व बारिश न होने के कारण खेेतों की नमी कम हो गई है। ऐसे में किसानों को रबी फसलों में एक बार अधिक सिंचाई करनी पड़ेगी। गेहूं, गन्ना, मसूर, जौ व सरसों की फसल में सिंचाई की आवश्यकता है। अगर सरसों की फसल में फूल निकल आए हैं, तो सिंचाई न करें। इससे फूल गिर जाएंगे। फसल में दाना आने पर सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed