{"_id":"56e84a2c4f1c1b1b118b4ca6","slug":"traders-shops-laid-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से सराफा व्यापारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। जिले भर में सराफा व्यापारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। धानेपुर बाजार के रामजानकी मंदिर में सराफा एसोसिएशन की बैठक हुई और एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आरपार की लड़ाई का एलान किया गया।
सराफा व्यापारी लल्लन सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में धानेपुर, बाबागंज, बग्गीरोेड, सालपुर व अन्य कस्बों के व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में लल्लन सोनी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाये जाने से छोटे व्यापारियों का रोजगार चौपट हो गया है और केंद्र सरकार व्यापारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार व वित्तमंत्री पर सराफा व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में व्यापारियों ने 17 मार्च को गोंडा सराफा एसोसिएशन के बैनर तले सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर रमेश सोनी, ज्ञानप्रकाश, सुमित, शुभम, संतोष, हरिनरायन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, करनैलगंज नगर के सराफा व्यापारियों की अनिश्चितकालीन बंदी मंगलवार को भी जारी रही। शाम को नगर के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और चौक घंटाघर पर पूरे दिन धरना-प्रदर्शन करके जमकर नारे बाजी की।
शाम को करीब सौ से अधिक सराफा व्यापारियों ने नगर के चौक से कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।