{"_id":"fe3d21f7dcdc17f66b0fdc1a8468a8e6","slug":"tractor-trolley-fell-into-the-canal-11-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी नाले के कुंड में पलट गई। हादसे में 11 लोगों के मारे जाने तथा एक के लापता होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में बच्चे, किशोर व युवक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
दुर्घटना गुुरुवार देर शाम महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव के पास दहलवा पहाड़ी नाले में हुई। जहदरिया, हिम्मतपुरवा, पटोहाकोट, बरगदही, सुखदेव पुरवा, साखीरेत व तुरकौलिया आदि गांवों के श्रद्धालु जहदरिया गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने राप्ती नदी स्थित बेलाघाट आए थे।
ट्रॉली में बैठकर लौटते समय दहलवा पहाड़ी नाले की डिप पर ट्रैक्टर अचानक चढ़ते वक्त बंद हो गया। बंद होने के कारण ट्रैक्टर पीछे लुढ़ककर नाले के पुल से कुंड में गिर गया।
विज्ञापन
ट्रॉली में बैठे करीब 20 लोग पानी में गिर गए। दो-चार वयस्क किसी तरह जान बचाकर पानी से बाहर निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुखदेवपुरवा निवासी वीपत की बेटी पूजा (10 ), बेटे सोनू (8), शिव कुमार पाठक के बेटे चंदन कुमार पाठक (8), मुन्नालाल की बेटी सलोनी (6), बेटा चंद्र प्रकाश (5) एवं चंदनजोत साखीरेत निवासी महादेव के बेटे अनिल उर्फ निब्बर (13), पटोहाकोट सुखदेवपुरवा निवासी नहान के दो बेटों लवकुश (9), दशरथ उर्फ मझले (10 , तुरकौलिया निवासी जयजय राम विश्वकर्मा बेटे सुखेंद्र (12), बुडंतापुर पठानपुरवा निवासी गिराधारी के बेटे पप्पू (35) तथा हिम्मतपुरवा निवासी शेषराम के बेटे मंशाराम (18) का शव शुक्रवार दोपहर तक बरामद कर लिया था।
मौके पर डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी वीडी शुक्ल सहित कई पुलिस व राजस्व के अधिकारी कैंप कर रहे हैं। कुंड में शवों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 22 लोग बैठे हुए थे। डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि सभी मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी।
यह जानकारी देवीपाटन मंडल गोंडा के कमिश्नर मुरलीधर दूबे ने दी है। डीएम ने यह भी बताया कि हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।